फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी ना लगने के अवसाद में युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव इमलिया में शनिवार शाम एक युवक ने नौकरी न लगने से अवसाद में आने पर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव इमलिया निवासी सरताज (23) पुत्र जियाउद्दीन बीते कई दिनों से नौकरी के लिए परेशान चल रहा था। उसने कई फार्म भर रखे थे। साथ ही कई प्राइवेट कंपनी में भी आवेदन किया था। लेकिन, नौकरी नहीं मिल सकी। इसी वजह से वह लंबे समय से मानसिक रूप से दबाव में चल रहा था। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर से ही सरताज गुमसुम था और बिना खाना खाए ही कमरे में जाकर लेट गया था। शाम तक जब वह बाहर न आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन, सरताज ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पता लगते ही इंस्पेक्टर कोतवाली देहात विवेक शर्मा भी पहुंच गए। दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि नौकरी न लगने की वजह से सरताज ने आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें