नरवाना में किसानों को संबोधित करते अभय चौटाला।
- फोटो : Amar Ujala
इनेलो नेता अभय चौटाला ट्रैक्टर यात्रा के दौरान नरवाना पहुंचे। यहां उन्होंने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बारे में कहा कि जो परिवार से गद्दारी कर सकता है वो किसानों व देश का कैसे हो सकता है। अभय चौटाला ने कहा कि सरकार को किसानों की बात माननी ही होगी। अभय चौटाला शुक्रवार रात नरवाना रुके थे। सुबह जींद की तरफ रवाना हुए। उन्होंने कहा कि आज जीरो डिग्री तापनाम में किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर धरने ओर बैठे हैं। इसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।