कोरोना का टीका लगवाते एसएमओ डॉ गोपाल गोयल।
- फोटो : Amar Ujala
बहुप्रतीक्षित कोरोना टीकाकरण शनिवार को जींद जिले में भी शुरू हो गया। जिले में 3 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हुआ है। सभी केंद्रों पर 100-100 लोगों को टीका लगाया गया है। सबसे पहले धोबी के पद पर कार्यरत आशा रानी को 11:42 बजे टीका लगाया गया। इस दौरान जिनको टीका लगाया सभी को 30 मिनट के लिए चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। जींद के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह को भी टीका लगा गया है।