सफीदों में दो अलग-अलग जगह से पुलिस ने की अवैध शराब बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सफीदों में दो अलग-अलग जगह से पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सफीदों में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो रामनिवास के पास से ९६ बोतल अवैध शराब बरामद की। वहीं रामेश्वर के पास से २७ बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।