चाय के खोखे में मिली युवक की लाश
अमर उजाला ब्यूरो जींद
बुधवार सुबह तालाब के पास टैक्सी स्टैंड पर बनाई गई चाय की दुकान की झोपड़ी में 25 वर्षीय युवक की लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान शिनाख्त रवि गांव राजपुरा भैण के रूप में हुई है। रवि मजदूरी करता था। थाना शहर जींद पुलिस मामले की जांच कर रही है।