दिल्ली के गांधी सराय निवासी महिला ने सफीदों के टोड़ी खेड़ी निवासी युवक के खिलाफ जमीन खरीदने के नाम पर 23 लाख रुपये लेने तथा रजिस्ट्री नहीं होने पर रुपये नहीं लौटने का आरोप लगाया गया। सफीदों पुलिस ने टोड़ी खेड़ी निवासी युवक देवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसने युवक को 23 लाख रुपये दिए थे। जब उसने प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। काफी प्रयास के बाद बाद भी देवेंद्र ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। इसके बाद उसने अपने पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। सफीदों पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।