कार सवार युवक को रोककर तीन लोगों ने 30 हजार रुपये और कागजात छीन लिए। पुलिस ने फतेहाबाद स्थित शेखपुर बिरौली गांव निवासी हरीश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरीश ने कहा कि वह अपने गांव से कार में सवार होकर जींद आ रहा था। जब वह नरवाना के पास पहुंचा तो तीन युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे खुद की गाड़ी लगाकर रोक लिया और उसकी कार में बैठ गए। उससे पर्स छीन लिया, जिसमें 30 हजार रुपये व अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस ने हरीश की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।