कोरियर का काम करने वाले युवक को डंडों से पीटा, दो मोबाइल तोड़े
-बुसाना गांव के युवक ने कटवाल के दीपक व दो अन्य पर लगाया आरोप
-सिटी गोहाना थाना पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के फव्वारा चौक पर आए गांव बुसाना के युवक को तीन युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। कोरियर का काम करने वाले युवक का आरोप है कि उसके दो मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए। हमले में घायल युवक को पीजीआई रोहतक में उपचार दिलवाया गया। युवक के बयान पर पुलिस ने एक नामद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बुसाना के रहने वाले सोमबीर ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह 20 दिसंबर को फव्वारा चौक के पास स्थित सैलून पर आया था। इसी दौरान तीन युवक हाथों में डंडे लेकर आए और सोमबीर पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह से घायल करने के साथ ही उसके दो मोबाइल फोन भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। उनके पास हथियार भी था। सोमबीर का कहना है कि उनमें से एक कटवाल गांव का दीपक था। बाद में तीनों धमकी देकर फरार हो गए। उसने निजी अस्पताल के साथ ही पीजीआई रोहतक में अपना उपचार कराया। अब आरोपी राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। उसने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।