किसानों के समर्थन में वकीलों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
जींद
केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में व आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में जिला बार एसोसिएशन ने धरना दिया।इस दौरान वकीलों ने कहा कि नए कानून संविधान के ही खिलाफ हैं ऐसे में इन्हें वापस लिया जाना चाहिए। इसके बाद मांगों का ज्ञापन सीटीएम को सौंपा।