फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल आपरेटर पर बिना लाइसेंस के चैनल प्रसारित करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बिना लाइसेंस लिए स्टार इंडिया के चैनल प्रसारित करने पर पुलिस ने केबल संचालक पर कापी राइट समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पंजाब निवासी हेमंत टंडन ब्यू आइकल इनवेस्टिगेशन सर्विसेज एजेंसी में निदेशक है। सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एजेंसी स्टार इंडिया कंपनी के चैनलों के प्रसारित कार्यकमों पर नजर रखती है। जिससे कोई चोरी से इन कार्यक्रमों को केबल पर न दिखा सके। हेमंत के अनुसार 19 दिसंबर को नारनौल क्षेत्र मे भारती केबल नेटवर्क द्वारा अवैध एवं चोरी से स्टार इंडिया के चैनलों का प्रसारण करने की सूचना मिली थी। नारनौल क्षेत्र में भारती केबल नेटवर्क पर प्रसारित कार्यक्रमों की जांच की गई। इसमें केबल आपरेटर स्टार इंडिया के चैनल, जिसमें स्टार प्लस,स्टार भारत, स्टार उतस्व, स्टार गोल्ड-2 और स्टार स्पोर्ट-1 हिंदी मिला। शिकायत पर मंगलवार को सिटी थाना पुलिस ने  भारती केबल नेटवर्क के मालिक शेर सिंह एवं पार्टनर के खिलाफ चोरी और कापी राइड समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें