भिवानी रोड पर पकड़े गए गए सिलेंडर के मामले में भिवानी रोड निवासी निशांत के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भिवानी रोड पर बुधवार रात को मुख्मंत्री उडऩदस्ता टीम द्वारा एक गेस एजेंसी में छापा मारने के मामले मेें पुलिस ने भिवानी रोड निवासी निशांत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एएफएसओ बबीता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बबीता ने कहा था कि उसे शिकायत मिली थी कि भिवानी रोड पर एक गैस एजेेंसी में अवैध रूप से सिलेंडर बेच रहा है। शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री उडऩदस्ता टीम द्वारा झापा मारा गया तो वहां से ५७ अवैध सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने भिवानी रोड निवासी निशांत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।