बीबीपुर गांव में वीरवार सुबह सैर के लिए निकले 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस के अनुसार बीबीपुर गांव निवासी मनोज वीरवार सुबह घर से सैर करने के लिए बाहर निकला था। जैसे ही वह गांव में स्कूल के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस गांव में पहुंचकर मौका मुआयना कर रही है। मनोज आईटीआई पास कर एक साल से खाली था और खेती करता था।
नागरिक अस्पताल में पंचनामा के लिए कागजी कार्यवाही करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
नागरिक अस्पताल में पंचनामा के लिए कागजी कार्यवाही करती पुलिस।