फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक रोड की बदहाली के विरोध में दुकानें बंद कर सड़कों पर उतरे व्यापारी, देवीलाल चौक तक किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जींद प्रशासन के पुतले की यात्रा निकालते रोहतक रोड के व्यापारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रोहतक रोड की दयनीय हालत की जिला प्रशासन पिछले डेढ़ साल से सुध नहीं ले रहा है। खराब सड़क की समस्या को लेकर रोहतक रोड पर कारोबार करने वाले व्यापारियों ने वीरवार को रोष सभा का आयोजन किया। इस दौरान व्यापारियों ने पूरी तरह से बाजार बंद रखा और जींद प्रशासन का पुतला बनाकर उसकी यात्रा निकाली। प्रशासन के पुतले को कुंभकर्ण का रूप दिया गया । व्यापारियों ने कहा कि कुंभकर्ण की तरह ही जींद प्रशासन भी सो रहा है। रोहतक रोड के व्यापारियों का कहना है कि करीब डेढ़ साल से प्रशासन इस रोड की सुध नहीं ले रहा है। इसके चलते लगातार धूल उड़ रही है। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस दौरान रास्ते में एक अस्पताल के चिकित्सक से पुतले की मेडिकल जांच भी करवाई गई। डॉक्टर ने कहा कि अभी कुछ सांसे चल रही हैं। यदि लोग इसी प्रकार एकजुट रहे तो प्रशासन जिंदा भी हो सकता है। साथ ही लोगों ने एलान किया कि यदि देवीलाल चौक तक प्रशासन का बड़ा अधिकारी आकर आश्वासन नहीं देगा तो जींद प्रशासन के पुतले को पास के ही श्मशान घाट में ले जाया जाएगा और उसे मृत माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोष सभा में मौजूद रोहतक रोड के व्यापारी। - फोटो : Amar Ujala
रोष सभा में मौजूद रोहतक रोड के व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें