फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबन बापूधाम में किसानों ने रोका निर्माण कार्य, नौ को घेरेंगे कलेक्ट्रेट

विज्ञापन
किसानों के साथ महिलाओं ने रोका मधुबन बापूधाम में निर्माण कार्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः किसानों के साथ बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं और बच्चे, विभिन्न पॉकेटों में चल रहा निर्माण कार्य रुकवाया - किसान बोले, नौ नवंबर को कलेक्ट्रेट पर जुटेंगे बड़ी संख्या में किसान माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एक समान मुआवजे की मांग लेकर आंदोलनरत मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को सदरपुर प्राथमिक विद्यालय में बैठक की। बैठक के बाद बड़ी संख्या में किसानों के साथ महिलाओं और बच्चों ने मधुबन बापूधाम की विभिन्न पॉकेटों में चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया। एकत्रित हुए छह गांव के किसानों ने जीडीए अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने नौ नवंबर को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान किया है। मधुबन बापूधाम में किसानों का विरोध बढ़ता देख ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया। बीते सप्ताह भी मधुबन बापूधाम के किसानों ने जीडीए का घेराव किया था। अधिकारियों के बातचीत के आश्वासन के बावजूद कोई निदान न निकलने से गुस्साए किसानों ने फिर योजना में चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया। किसानों के हंगामा प्रदर्शन में सदरपुर, मैनापुर, नंगलापाट, याकूबपुर, मोरटा और दुहाई के किसान मौजूद रहे। आंदोलन के अध्यक्ष व किसान नेता सुदीप शर्मा ने कहा कि एक समान बढे़ हुए मुआवजे की मांग पर किसान अडिग हैं। जीडीए और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किसानों को लगातार भ्रमित किया जा रहा है। किसानों को बार-बार बातचीत का आश्वासन दे समस्या के समाधान की बात कही जाती है, लेकिन बाद में उनका कोई नतीजा नहीं निकलता है। ऐसे में सभी गांव के किसानों ने एक सहमति से नौ नवंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा प्राधिकरण अधिकारी अक्टूबर 2007 में किसानों के साथ हुए समझौते की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। इस मौके पर महेंद्र मुखिया, बॉस चौधरी, सुरदीप शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, गौरीशंकर, संदीप चौधरी, आशु चौधरी सहित तमाम किसान मौजूद रहे। ----------------------
विज्ञापन

किसानों के साथ महिलाओं ने रोका मधुबन बापूधाम में निर्माण कार्य - फोटो : Amar Ujala
किसानों के साथ महिलाओं ने रोका मधुबन बापूधाम में निर्माण कार्य
विज्ञापन

किसानों के साथ महिलाओं ने रोका मधुबन बापूधाम में निर्माण कार्य - फोटो : Amar Ujala
किसानों के साथ महिलाओं ने रोका मधुबन बापूधाम में निर्माण कार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें