महिला का शव मिलने की जानकारी होने के बाद तीर्थ के पास जमा लोग।
- फोटो : Amar Ujala
रामराय गांव स्थित रामहृदय तीर्थ से सोमवार सुबह करीब 25 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है।
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीर्थ में शव उतरा रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। शव दो से तीन दिन पुराना है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।