फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विरोधी पार्षदों ने डीसी को सौपा शपथ पत्र

विज्ञापन
डीसी डॉक्टर आदित्य दहिया से मिलने के लिए पहुंचे चेयरपर्सन के विरोधी पार्षद। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दो महीने से नगर परिषद में चल रहे विवाद के बीच विरोधी गुट के पार्षदों ने डीसी डॉ. आदित्य दहिया को अविश्वास प्रस्ताव के लिए शुक्रवार को शपथ पत्र सौंप दिया है। अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला कर चेयरपर्सन पूनम सैनी को बहुत साबित करने के लिए समय देंगे। गौरतलब है कि पिछले दो महीने में नगर परिषद में ईओ और चेयरपर्सन के पति जवाहर सैनी के बीच विवाद चल रहा है। इसको लेकर चेयरपर्सन पूनम सैनी के विरोध पार्षद उनको कुर्सी से हटाने के लिए अभियान चला रहे हैं। वीरवार को नगर परिषद के उप प्रधान सुभाष जांगड़ा द्वारा चेयरपर्सन के खिलाफ हस्ताक्षर करने की वजह से विरोधी पक्ष का पाला मजबूत हो गया है। ऐसे में शुक्रवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया को अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र सौपा गया है। वहीं चेयरपर्सन पूनम सैनी का दावा है कि बहुमत उनके साथ है और जरूरत पड़ी तो वे साबित कर देंगी। विरोधी पक्ष का नेतृत्व कर रहे पार्षद प्रवीण बैनिवाल ने कहा कि 31 पार्षदों में से 21 उनके साथ हैं। ऐसे में चेयरपर्सन पूनम सैनी अब अल्पमत में हैं और त्यागपत्र देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें