फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं माने लोग, बड़ी संख्या में पिंड दान करने के लिए पांडु पिंडारा पहुंचे

विज्ञापन
पितरों के तर्पण के लिए पांडु पिंडारा में पिंड दान करने के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पितरों के तर्पण के लिए पांडु पिंडारा पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक धरी की धरी रह गई। कोरोना संक्रमण के कारण प्रशासन ने पितृपक्ष की अमावस्या पर पांडु पिंडारा पर आने से मना किया हुआ था। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को तीर्थ से बाहर भेजा, लेकिन यहां व्यवस्था नहीं बना पाई। गौरतलब है कि पितृपक्ष की अमावस्या पर पांडु पिंडारा में भारी संख्या में श्रद्धालु पितरों के तर्पण के लिए पिंडदान करते हैं। ऐसे में कोरोना को देखते हुए जिलाधीश डॉ. आदित्य दहिया ने मेले के आयोजन पर रोक लगा दी थी। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से यहां पर शारीरिक दूरी का नियम भी टूटता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें