फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार को पिस्तौल और चाकू दिखाकर 8000 रुपये व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जगदीशपुर स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी चालक को पिस्तौल दिखाकर व चाकू गर्दन पर अड़ाकर 8000 रुपये, मोबाइल व एटीएम लूट लिया। बाद में बदमाश फरार हो गए। स्कूटी चालक के बयान पर राई थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव अकबरपुर बारोटा निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-14 की फर्म में नौकरी करता है। वह रात को स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी से अपने घर लौट रहा था। जब वह जगदीशपुर के पास बन रहे फ्लाईओवर के निकट पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। उसके स्कूटी रोकते ही उन्होंने चाबी निकाल कर उसकी स्कूटी को बंद कर दिया। इसी बीच एक लडक़े ने चाकू निकालकर गर्दन पर रख दिया। दूसरे लडक़े ने पिस्तौल दिखाकर उससे मोबाइल व पर्स तथा स्कूटी की चाबी छीन ली। उसके पर्स में  एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सात-आठ हजार रुपये थे। बाद में वह फरार हो गए। उसने देर रात मामले से पुलिस को अवगत कराया। रात को राई थाना की ओपी जिंदल ग्लोबल सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें