नगूरां गांव में चार दुकानों को लेकर लंबे समय से भाइयों में चल रहा विवाद सोमवार देर शाम को इतना बढ़ गया की एक दुकानदार भाई को लाठी-डंडों से घायल कर दिया। घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया , जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल मनोज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अलेवा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।