चौरीचौरा में युवक को चाकू मारकर किया घायल
चौरीचौरा/ फुटहवा इनार। इलाके के सथरी निवासी सूरज(22) को गांव के ही एक युवक ने सोमवार की रात 9 बजे चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन उसे लेकर स्थानीय सीएचसी ले गए। जंहा से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव के ही एक राजभर परिवार में कुछ विवाद हो रहा था। पड़ोस का रहने वाला सूरज विवाद को देखने पहुच गया। इस दौरान राजभर परिवार के युवक ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। सुचना पर पहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है।