पुलिस द्वारा रोके जाने पर अलेवा चौक पर नारे बाजी करते किसान।
- फोटो : Amar Ujala
कुरुक्षेत्र जिले के पीपली में हो रही रैली में जाने वाले जिले के किसानों और आढ़तियों को पुलिस ने रोका लिया है । इसके लिए पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस द्वारा जिले से कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाली सभी मार्गों पर नाके लगाए हुए हैं। वहीं जुलाना में आढ़तियों द्वारा पीपली जाने के लिए बुक किए गए वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। नरवाना में भी एक किसान नेता को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले बुधवार को ही जुलाना में पांच लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।इसके विरोध में आज आढ़ती आंदोलन कर सकते हैं।