फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: क्वार्टरफाइनल में हारीं जींद की पहलवान मनीषा भनवाला

विज्ञापन
03जेएनडी09: मनीषा भनवाला ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। एशियन गेम्स में जींद की पहलवान मनीषा भनवाला का महिला 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में सफर क्वार्टरफाइनल में थम गया। शनिवार को जापान में हुए मुकाबले में मनीषा को पेरिस ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता जापान की अकारी फुजिनामी के हाथों 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।
मनीषा ने प्रतियोगिता की शुरुआत शानदार अंदाज में की। प्री-क्वार्टरफाइनल में उन्होंने दक्षिण कोरिया की क्वोन यंगजिन को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। मनीषा ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और लगातार अंक हासिल किए। उन्होंने क्वोन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टरफाइनल में मनीषा का सामना मजबूत प्रतिद्वंद्वी अकारी फुजिनामी से हुआ। फुजिनामी ने शुरुआत में टेकडाउन और स्टेप-आउट से अंक जुटाकर बढ़त बनाई। मनीषा ने वापसी की कोशिश की लेकिन जापानी पहलवान ने उन्हें अंक हासिल करने का अवसर नहीं दिया और 3-0 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बाद में फुजिनामी को सेमीफाइनल में उत्तर कोरिया की सोन इल-सिम के हाथों हार मिली। मनीषा की प्री-क्वार्टरफाइनल में 8-0 की जीत प्रभावशाली शुरुआत रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें