फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैंडबॉल में जींद टीम अव्वल, जूडो में सनाया बनी नेशनल की हकदार

विज्ञापन
17जेएनडी06: विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
जींद। महाराजा अग्रसेन स्कूल की छात्राओं ने राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 11 से 13 सितंबर तक अर्जुन स्टेडियम जींद में आयोजित राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं खुशी, पलक और ज्योति ने जींद की टीम का प्रतिनिधित्व किया। टीम ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रोहतक में आयोजित सीबीएसई की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा सनाया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ सनाया का चयन राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय पहुंचने पर प्रधान महावीर गुप्ता ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्राचार्य रीटा अरोड़ा ने छात्राओं को इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों, डीपीई संतोष श्योराण और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें