फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नपा का नोटिस

Thu, 21 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों पर नगर पालिका ने सख्ती से निपटने की योजना बनाई है। इसके लिए नगर पालिका की तरफ से दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वाले 14 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। इसमें चेतावनी दी है कि अगर 72 घंटे में दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और सामान को जब्त करके गलियों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। शहर के दुकानदारों में सड़क किनारे रेती, बजरी, क्रेशर, लोहे का सामान डालने वाले दुकानदार शामिल हैं। नगर पालिका द्वारा कई महीनों से बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सिर्फ मौखिक निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के लिए कोई पहल नहीं होने से दुकानदार दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण बिना किसी कार्रवाई के डर से कर रहे थे। कई सड़कों, बाजारों पर तो दुकानदारों ने दुकानों के आगे लोहे के पाइप लगाकर सामान रखा हुआ है। पहली बार नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मूड में है। दुकानदारों को नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने के लिए 72 घंटे का समय दिया है। अतिक्रमण होने से सड़कें सिकुड़ गई हैं। सड़क के दोनों तरफ राहगीरों के लिए बनाए गए रास्ते पर अतिक्रमण किया है।

कस्बे का कोई भी बाजार अतिक्रमण से अछूता नहीं है। सबसे अधिक अतिक्रमण पुलिस चौकी के पास वाली सड़क पर है। यहां पर सड़क के दोनों तरफ कई-कई फीट तक सामान रखकर अतिक्रमण दुकानदार किए हुए हैं। दुकानदार बार-बार नगर पालिका प्रशासन के कहने के बाद भी इसलिए अतिक्रमण नहीं हटाते क्योंकि कोई कार्रवाई नहीं होती है। यहां पर जाम की स्थिति सबसे गंभीर है। लितानी रोड, हनुमान मंदिर रोड, रेलवे रोड, पुराने बस स्टैंड से मंडी की तरफ आने वाले रोड, एसडी महिला कॉलेज रोड पर अतिक्रमण दुकानदार किए हुए हैं।    
विज्ञापन


नगर पालिका के कार्यकारी सचिव अमन ढांडा ने कहा कि रेलवे फाटक से नरवाना बाईपास, पुराने बस स्टैंड पर दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस भेजकर 72 घंटे तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाया तो समय बीतने के बाद कार्रवाई होगी। हर बाजार में दुकानदारों की पहचान करके नोटिस दिए जाएंगे। अतिक्रमण करने वालों का सामान नपा द्वारा कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नोटिस की अवहेलना करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें