सफीदों के वार्ड नंबर आठ से पिंकी रानी चुनाव लड़ रही थीं। बुधवार को एक बार उनके निर्वाचित होने की सूचना जारी कर दी गई थी, लेकिन बाद में मशीन का डिस्पले खराब हो गया।
हरियाणा के जींद जिले में सफीदों कस्बे के वार्ड नंबर 8 में एक बूथ की ईवीएम खराब होने के कारण आज दोबारा मतदान कराया जा रहा है। वार्ड नंबर आठ में 13 व 14 नंबर बूथ पर सुबह सात बजे से ही लंबी लंबी लाइनें लग चुकी हैं। प्रशासन की तरफ से 23 जून को इस बाबत मुनादी भी करवा दी गई थी। बूथ नंबर 14 में 118 की वोटिंग हो चुकी है। बूथ नंबर 13 में 60 वोटिंग हुई है।