फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आदर्श ग्राम योजना से बदली दो गांवों की तस्वीर

Sat, 27 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
विज्ञापन
गांव की गलियों में लगीं स्ट्रीट लाइटें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

सांसद ग्राम योजना जिला के उचाना विधानसभा क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुई है। योजना के तहत हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने मखंड गांव और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने खटकड़ गांव को गोद लिया है। दोनों ही गांवों में करीब पांच-पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। जहां खटकड़ गांव में गलियां पक्की हुई और ग्रामीण सचिवालय बना, वहीं करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं अभी प्रगति पर हैं। मखंड गांव में गलियों का निर्माण कार्य चल रहा है। गांव की गलियों में तीन दर्जन स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनसे गांव जगमग हो रहा है।

खटकड़ गांव के सरपंच बलकार सिंह के अनुसार गांव में स्टेडियम का काम चल रहा है। जो जल्द ही पूरा होगा। सरपंच ने माना कि गांव में पेयजल की दिक्कत है, लेकिन इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है। सरपंच के अनुसार गांव में सफाई व्यवस्था ढीली है। 10 हजार की आबादी वाले गांव में महज चार सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन से मांग की गई है। वहीं मखंड गांव के सरपंच बसाऊ राम के अनुसार सांसद ग्राम योजन के तहत बुढायन गांव से संदलाना तक करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क बनी है। इसके अलावा मार्केटिंग बोर्ड ने मखंड से उचाना तक की करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया है। गांव में 25 गलियों का निर्माण जारी है। इस पर दो करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वहीं डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से जलघर का निर्माण कार्य भी चल रहा है। गांव में दो सफाई कर्मचारी तैनात हैं और सफाई की स्थिति बेहतर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें