रेलवे विभाग के हिसार चंडीगढ़ हाइवे पर रेलवे फाटक पर बेरिकेट्स निर्माण के कारण हाइवे पर ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद जाम में फंसे वाहनों को निकाला।
इसके बाद दोबारा फाटक बंद होने पर मेन हाईवे पर फिर से जाम लग गया। रेलवे विभाग रविवार को नए ऊंचे बेरिकेट्स का निर्माण कर रहा है। निर्माण कार्य चलने से फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान करीब ढाई घंटे नेशनल हाइवे जाम रहा। रोडवेज विभाग की बसों के ओवरटेक करने पर फाटक पर अव्यवस्था फैल गई।
मेन हाइवे पर लगे जाम से निकलने के लिए वाहन चालक अपने वाहनों शहर से लेकर जाने लगे। इस कारण शहर की सड़कों पर पर रेंग कर बाहर निकले। शहर के दुकानदारों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग से मिली अनुसार हिसार चंडीगढ़ फाटक पर पहले जो बेरिकेट्स बनाए गए थे बड़े वाहन पार नहीं कर पाते थे, क्योंकि बेरिकेट्स नीचे थे। इसमें कई बार कई वाहन इस बेरिकेट्स के नीचे फंस जाते थे। इस समस्या को दूर करने के लिए दोबारा बड़े बेरिकेट्स लगाए जा रहे हैं।