फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में योग की अलख जगाएगी कैरखेड़ी गांव की पंचायत

Mon, 26 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
जिला प्रशासन को दी गई जमीन को दिखाते सरपंच व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
योग को बढ़ावा देने में कैरखेड़ी गांव की ग्राम पंचायत जिले की ग्राम पंचायतों के लिए रोल मॉडल बनेगी। कैरखेड़ी गांव की पंचायत ने गांव में योगशाला बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर जिला प्रशासन के पास भेज दिया है। ग्राम पंचायत ने योगशाला बनवाने के लिए जिला प्रशासन को पौने तीन एकड़ जमीन भी मुहैया करवाई है। गांव में युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए ग्राम पंचायत ने सामूहिक रूप से यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन


 
गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह ने कहा यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग बारे जागरूक करने का ही असर है कि कैरखेड़ी गांव की पंचायत ने ग्रामीणों को स्वस्थ बनाने के लिए योग का सहारा लिया है। गांव के प्रत्येक व्यक्ति को योग से जोड़ने के लिए पंचायत ने गांव में योगशाला बनवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर पंचायत की पौने तीन एकड़ जमीन दान दी है। ग्राम पंचायत ने योगशाला बनवाने के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया है। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक ग्रामीणों को योग सिखाएंगे।

मानसिक और शारीरिक विकास होगा
गांव में योग कक्षाएं शुरू होने के बाद युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास होगा। इससे युवाओं में सकारात्मक सोच का विकास होगा और गांव में शांति बनेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत को इस तरह के कदम उठाने चाहिए।  
विज्ञापन

हंसराज, ग्रामीण

योग करने से जहां गांववासी नशे की बुरी लत से दूर रहेंगे। वहीं योग करने से शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत भी होंगे। इससे युवाओं को नई दिशा मिलेगी और युवाओं का खेलों की तरफ रुझान बढ़ेगा। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। गांव में योगशाला बनवाने के लिए पंचायती जमीन से पौने तीन एकड़ जमीन जिला प्रशासन को दी गई है। इसके लिए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास कर जिला प्रशासन को भेज दिया है।
राजेंद्र सिंह, सरपंच, ग्राम पंचायत कैरखेड़ी

खेल विभाग को भेजा प्रस्ताव
ग्राम पंचायत द्वारा गांव में योगशाला बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। गांव में योगशाला बनवाने के लिए बीडीपीओ की मार्फत खेल विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। खेल विभाग द्वारा सर्वे किए जाने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सतबीर कुंडू, एसडीएम जींद

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें