फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधवी खेड़ा सब स्टेशन शुरू, बिजली कटौती से मिलेगी राहत

Wed, 10 Aug 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
सिंधवी खेड़ा में बने नए सब स्टेशन को निगम ने चालू कर दिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 अर्बन स्टेट समेत शहर के पॉश इलाकों में अब शहरवासियों की बिजली की किल्लत दूर होने जा रही है। गोहाना रोड स्थित सिंधवी खेड़ा में बने नए सब स्टेशन को निगम ने चालू कर दिया है। नए सब स्टेशन के शुरू होने से ओवरलोडेड पिंडारा फीडर से लोड हट जाएगा।
33 केवी क्षमता के सिंधवी खेड़ा सब स्टेशन से निगम आठ गांवों को जोड़ेगा। सोमवार को निडाना और ढिगाना दो गांवों को इस फीडर से जोड़ा जा चुका है। पिंडारा फीडर से केवल दो गांव हटने से ही सोमवार को करीब 130 एम्पीयर लोड कम हो गया। फिलहाल ओवरलोडेड पिंडारा फीडर 1125 एम्पीयर का लोड है। बाकी के छह गांवों को भी निगम जल्द ही सिंधवी खेड़ा फीडर से जोड़ देगा। इन गांवों के सिंधवी खेड़ा फीडर से जुड़ने के बाद पिंडारा फीडर से 500 एम्पीयर लोड घट जाएगा।
विज्ञापन



100 केवीए के ट्रांसफार्मर का पांच एमपीयर होता है लोड
एक 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर का लोड पांच एम्पीयर होता है। अकेले ढिगाना और निडाना गांव के ही सिंधवी खेड़ा सब स्टेशन से जुड़ने से पिंडारा फीडर पर 130 एम्पीयर लोड कम हो गया है। निडाना गांव में 50 एम्पीयर और ढिगाना गांव में 80 एम्पीयर का लोड है।

 पिंडारा फीडर पर शहरी क्षेत्र समेत 15 गांवों का है लोड
सिंधवी खेड़ा सब स्टेशन शुरू होने से पहले तक पिंडारा फीडर पर शहर के अर्बन स्टेट, विजय नगर समेत आधा दर्जन कॉलोनियां जुड़ी  हैं। वहीं नागरिक अस्पताल, राजकीय कॉलेज की हॉट लाइन से जुड़े हैं। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ गोहाना रोड के 15 गांव भी जुड़े हैं। ओवरलोड के चलते शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आए दिन बिजली कटौती की समस्या रहती है।

सिंधवी खेड़ा सब स्टेशन से ये गांव जुड़ेेंगे
सिंधवी खेड़ा सब स्टेशन से सिंधवी खेड़ा, निडानी, पड़ाना, निडाना, ढिगाना, चाबरी, ललित खेड़ा और भैरोखेड़ा गांव को जोड़ा जाएगा। इनमें से पिंडारा, अशरफगढ़, रधाना, बराह खुर्द, बराह कला, खकररामजी और सुंदरपुर गांव पिंडारा फीडर पर ही रहेंगे।
 

बिजली कटौती की समस्या से मिलेगी निजात
 पिंडारा फीडर से बिजली सप्लाई होती है, जिस पर ओवरलोड रहने से बिजली की किल्लत रहती है। सिंधवी खेड़ा 33 केवी सब स्टेशन चालू होने से बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी। खेतों में भी पानी सुचारू रूप से दे सकेंगे। इससे किसानों को बहुत फायदा होगा।
संदीप मलिक, निडानी निवासी।

शेड्यूल के अनुसार मिलेगी बिजली
पिंडारा फीडर पर ओवरलोड रहने से घंटों बिजली गुल रहती है। शेड्यूल के अनुसार तो दूर की बात, मुश्किल से सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पाती है। अब सिंधवी खेड़ा सब स्टेशन शुरू होने से शेड्यूल के अनुसार बिजली मिल पाएगी।  
विजेंद्र पूनिया, सिंधवी खेड़ा।


शेड्यूल के अनुसार नहीं मिल पाती बिजली
ओवरलोड की वजह से शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पाती है। गर्मियों में तो गांवों से भी कम समय बिजली आती है। पिंडारा फीडर पर लोड घटने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जगदीश, अर्बन स्टेट निवासी।

पिंडारा फीडर पर नहीं रहेगा ओवरलोड
सिंधवी खेड़ा सब स्टेशन को चालू करके दो गांव जोड़ दिए गए हैं। बाकी के छह गांवों को भी जल्द ही जोड़ा जाएगा। पिंडारा फीडर पर ओवरलोड चल रहा है। आठ गांवों के इस फीडर से हटने के बाद ओवरलोड नहीं रहेगा।
दलजीत सिंह, एसई
बिजली निगम, जींद।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें