फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर सायं भंभेवा गांव पहुंचे डीसी, किया मुआयना

Tue, 30 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 भंभेवा गांव की पंचायत द्वारा खेतों में बरसाती पानी की निकासी की शिकायत पर डीसी विनय सिंह ने मौके का मुआयना किया। डीसी ने मौके पर ही गांव की लगभग 80 एकड़ जलमग्न फसल से पानी निकालने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।


भंभेवा गांव के लो-लाइन एरिया में फसलों में भरे पानी की निकासी की गुहार लेकर सरपंच तेजपाल सोमवार को डीसी से मिले थे। सरपंच तेजपाल ने बताया कि उनके गांव के लगभग 80 एकड़ क्षेत्र में फसलें पानी में डूब गई हैं। अगर सही समय पर पानी की निकासी नहीं हुई, तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। डीसी विनय सिंह ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए देर सायं भंभेवा गांव में पहुंच गए। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए डीसी ने न केवल जींद जिला के संबंधित अधिकारियों को साथ लिया, बल्कि साथ लगते सोनीपत जिला के कई अधिकारियों के साथ तालमेल करते हुए उन्हें मौके पर ही बुलाया। खेतों में एकत्रित हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रयासों मेें तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



सिवाना गांव से आता है बरसाती पानी
सिवाना गांव से ड्रेन के जरिए भंभेवा गांव के खेतों में बरसाती पानी आ जाता है। गढ़वाल (सोनीपत जिला का गांव) जहां पर बरसाती पानी निकासी का स्थायी पंप हाउस लगाया गया है, वहां पर पानी निकासी के लिए 30 क्यूसेक क्षमता का पंप हाउस स्थापित है। पानी की अधिकता के कारण समय पर बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाती।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 20 क्यूसेक क्षमता का अतिरिक्त पंपसेट स्थापित करें, ताकि नियमित रूप से पानी की निकासी हो और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। संबंधित पटवारियों को जिन किसानों के खेतों में पानी भरा है, उनका रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश भी दिए। डीसी ने मौके पर ही सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की और किसानों को विश्वास दिलाया कि उनकी ड्रेन की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें