फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर की महिला का आरोप जींद व अन्य स्थानों पर लेजाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर जींद, भिवानी, गुरुग्राम और दिल्ली समेत कई स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती ने इसकी शिकायत महिला थाना झज्जर में दी है। वहां से जीरो एफआईआर महिला थाना जींद में आई है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी झज्जर के एक गांव में हुई है। आठ जनवरी 2020 को असांदा गांव के सुनील और अनिल ने उसे जींद के एक होटल में लेकर आए। सुनील ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद सुनील उसे भिवानी, गुरुग्राम और दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि अनिल ने भी असांदा गांव में उसके साथ दुष्कर्म किया। वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागी और इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। एएसआई नीलम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अनिल और सुनील को नामजद करते हुए उन दोनों के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें