जींद। नरवाना की ओम शांति कॉलोनी में एक मकान का ताला तोड़कर अंदर से सोने और चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के आरोप में नरवाना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में नरवाना की ओम शांति कॉलोनी निवासी कृष्ण ने बताया कि वह दो दिसंबर को किसी काम से बिकानेर गया हुआ था। इस दौरान उसके बच्चे गांव सिंगवाल में गए हुए थे। इस दौरान तीन से सात दिसंबर के मध्य किसी ने रात को उसके मकान का ताला तोड़कर जेवरात व 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब वह वापस आए तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर से सामान गायब मिला। जांच अधिकारी एएसआई रामेश्वर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ घर का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।