संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भटनागर काॅलोनी में मकान के कमरों के ताले तोड़ कर चोर सोने की अंगूठी, पांच हजार रुपये की नगदी व अन्य दस्तावेज उठा ले गए। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चोरी की वारदात सीसी टीवी कैमर में कैद हो गई है।
भटनागर काॅलोनी निवासी रूपचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़ कर सोने की अंगूठी, पांच हजार रुपये की नगदी व अन्य कागजातों को चोरी कर लिया। इसी प्रकार मकान में बने चार कमरों के ताले तोड़ कर सामान को चोरी कर लिया। चोरी की वारदात वहां लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरी करने वाले एक युवक की पहचान सुभाष नगर निवासी साहिल के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस ने रूपचंद की शिकायत पर साहिल को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।