फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपा पूर्व विधायक ने डिप्टी सीएम पर लगाया आरोप

Sun, 25 Jun 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। भाजपा की पूर्व विधायक प्रेमलता हलके के भगवानपुरा, दरोली खेड़ा, सुरबरा गांव में सखी-सहेली मिलन कार्यक्रम के तहत पहुंचीं। यहां पहुंचने पर महिलाओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को चुनौती देते हुए प्रेमलता ने कहा कि वो बताएं कि उचाना में साढ़े तीन साल के कार्यकाल में क्या किया है। बीती सरकार जिन कार्यों के शिलान्यास किए गए उन कामों को दुष्यंत चौटाला ने रोकने का काम किया है। प्रमुख रूप से उचाना कलां का फोरलेन बाईपास है जो साढ़े तीन साल के बाद भी आज तक शुरू नहीं हुआ है। ऐसे अनेकों काम है जो शुरू नहीं हो रहे हैं। जो उनके समय के प्रोजेक्ट थे जिन पर काम शुरू होना था उन पर काम शुरू नहीं होने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जींद में जो मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है वो बीती सरकार में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ढा से मिलकर बीती सरकार में केंद्र में मंत्री रहते हुए बीरेंद्र सिंह ने मंजूर करवाने का काम किया। आज इसका भी श्रेय यहां से जो विधायक है वो लेना चाहते हैं। बिना काम किए वो श्रेय लेना चाहते हैं इस बात का हलके के लोगों को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें