फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान का ताला तोड़कर जेवरात, 60 हजार रुपये चोरी

Tue, 20 Aug 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। कालवा गांव में एक मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मकान मालकिन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में कालवा निवासी पूनम ने बताया कि उनके पति मुकेश जींद में मजदूरी करते हैं। 17 अगस्त को वह काम पर गए हुए थे और वह अपने मायके निर्जन गांव गई हुई थी। जब वह लौटकर आई, तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। अलमारी में रखा सोने का हार, सोने की दो अंगूठी, बाली, गले का ओम, चांदी की तगड़ी, चांदी की पॉजेब और 60 हजार रुपये चोरी मिले। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें