फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ज्वेलर्स के साथ 27.65 लाख की ठगी, टाटा जूडियो की फ्रेंचाइजी के लिए किया था रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ज्वेलर्स के साथ 27 लाख 65 हजार रुपये की ठगी होने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ज्वेलर्स ने टाटा जूडियो कपड़ों के ब्रांड की फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। पुलिस को दी शिकायत में जींद की स्कीम नंबर पांच निवासी हिमांशु भोला ने बताया कि उसकी ज्वेलरी की दुकान है। एक जनवरी 2025 को उसने ऑनलाइन टाटा जूडियो पर जाकर फ्रेंचाइजी के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।
विज्ञापन

इसमें ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर डाला था। तीन जनवरी को उसके फोन पर कॉल आई और कहा कि वह जूडियो कंपनी मुंबई से बोल रहा है। कॉल करने वाले ने कहा कि एक सर्वे टीम उसकी लोकेशन पर आएगी और सर्वे रिपोर्ट देगी। 17 जनवरी को उसके पास कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि उसका सर्वे हो चुका है और यह ठीक पाया गया है। इसके बाद उसे बैंक का खाता नंबर देते हुए रजिस्ट्रेशन फीस के रुपये डलवाने के लिए कहा। उसने दो लाख 65 हजार 500 रुपये उनके दिए खाते में डाल दिए। इसके बाद आरोपियों ने दूसरा खाता नंबर देते हुए उसमें सात लाख रुपये डलवाने के लिए कहा। उसने तीन लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए करवा दिए।
इसके बाद आरोपियों ने दो लाख रुपये, 50 हजार रुपये और छह लाख 50 हजार रुपये तीन बार में उससे ट्रांसफर करवाए। फ्रेंचाइजी के नाम पर आरोपी उससे रुपये डलवाते रहे। 29 जनवरी को आरोपियों ने 44 लाख रुपये और डलवाने के लिए कहा तो उसे शक हुआ। उसने जांच की तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। आरोपियों ने उससे 27 लाख 65 हजार 500 रुपये हड़प लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें