3जेएनडी05: जेईं विनय को सम्मानित करते हुए। स्रोत स्थानक।
जींद। श्रीएसएस जैन स्थानक में बिजली निगम के जेई विनय को स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया गया। एसएस जैन सभा प्रधान दयानंद जैन ने नव वर्ष पर हुए महामंगल पाठ कार्यक्रम में सहयोग देने वालों का आभार प्रकट किया। गुरु मया मदन सुदर्शन संघ प्रमुख अरुण चंद्र महाराज के सान्निध्य में ये कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पांच राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर होशियारी जैन, रामचंद्र, विजय, गोविंद मौजूद रहे।