15जेएनडी07: अभियान का शुभारंभ करते हुए रुद्राक्ष मिड्डा और जयंतपुरी फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्
जींद। तेजी से बढ़ती आधुनिकता और शहरीकरण के बीच गौरैया की घटती संख्या को लेकर चिंता जताते हुए जयंतपुरी फाउंडेशन ने शहर में गौरैया चिड़िया बचाओ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत हर घर घोंसला पहल शुरू की गई है। अभियान का शुभारंभ रूपनगर में डिप्टी स्पीकर हरियाणा के प्रतिनिधि रुद्राक्ष मिड्डा और जयंतपुरी फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र धवन के नेतृत्व में किया गया।
सुरेंद्र धवन ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 1000 घोंसले लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।