फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जैसलमेर में तैनात जवान का हार्टअटैक से हुआ निधन

विज्ञापन
30जेएनडी30-शहीद पवन को सलामी देती जवानों की टुकड़ी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। राजस्थान के जैसलमेर में तैनात खरल गांव का जवान पवन कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उसका मंगलवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

श्मशान घाट में सेना की टुकड़ी और पुलिस बल ने तोपों की सलामी दी तथा शहीद के पिता राजा ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज, डीएसपी उचाना संदीप सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश, आर्मी वेलफेयर ऑफिसर जींद तरसेम नैन, कैप्टन चांदीराम, सूबेदार अमरनाथ, सूबेदार मेजर जयपाल मौजूद रहे। शहीद पवन कुमार के पिता राजा राम ने बताया कि उसका बेटा राजस्थान के जैसलमेर में सिग्नल कोर में सिपाही के पद पर तैनात था जिसकी 12 वर्ष की नौकरी हो चुकी थी। 28 मई की रात को उनको हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसे हरियाणा के हिसार कैंट में लाया गया, जहां से उसका पोस्टमार्टम के बाद गांव में खरल गांव में पार्थिव शरीर को लाया गया। उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद पवन कुमार की अंतिम यात्रा में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन

30जेएनडी30-शहीद पवन को सलामी देती जवानों की टुकड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें