फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर विश्वविद्यालय की टीम ने कोलहापुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय में महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। यह प्रतियोगिता 25 मार्च तक चलेगी। इसमें देश के चारों जोन से चार-चार टीम भाग ले रही हैं। अपनी-अपनी विरोधी टीम को हराकर पहुंचे खिलाड़ियों में बेहद शानदार मुकाबले चल रहे हैं। इसमें जौनपुर विश्वविद्यालय ने कोलहापुर विश्वविद्यालय को हराया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व हैंडबॉल खिलाड़ी डॉ. संगीता ने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें और परिस्थितियों का डटकर सामना करें। अपनी टीम को जिताने के लिए पूरी मेहनत करें और यहां से कुछ सीख कर जाएं। विश्वविद्यालय खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि पहले मुकाबले में जौनपुर विश्वविद्यालय ने कोलहापुर विश्वविद्यालय 19 के मुकाबले सात आंकों के अंतर से मात दी। इसके अलावा मैसूर विश्वविद्यालय ने जयपुर विश्वविद्यालय को 12-8 से हराया। जौनपुर विश्वविद्यालय ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ 17-10 से हराया। नागपुर विश्वविद्यालय ने कालीकट विश्वविद्यालय को 11-8 से हराया। इस मौके पर विश्वविद्यालय स्टेट ऑफिसर डॉ. अजमेर, डॉ. राजेश, डॉ. वीरेंद्र आचार्य कोच चिराग ढांडा मौजूद रहे।
शुक्रवार को हुए मुकाबलों के परिणाम
शुक्रवार को मुकाबलों में चौधरी रणबीर सिंह विवि जींद की टीम ने मणिपुर विश्वविद्यालय की टीम को को 22-10 से हराया, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार ने एलएनएमयू दरभंगा विश्वविद्यालय को 25-15 से मात दी। जयपुर विश्वविद्यालय और एचवाईसी विश्वविद्यालय दुर्ग के बीच बहुत रोमांचक मैच देखने को मिला और दोनों टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर रहीं। परियार विश्वविद्यालय सेलम और शिवाजी विश्वविद्यालय कोलहापुर के बीच बहुत ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना पूरा दम दिखाया अंत में परियार विश्वविद्यालय ने शिवाजी विश्वविद्यालय कोलहापुर को 12-11 के कम अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें