फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट मंत्रियों और भाजपा के जाट नेताओं के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 29 Feb 2016 11:55 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के विरोध में शहर के व्यापारियों और कई सामाजिक संगठनों ने 35 बिरादरी के बैनर तले सोमवार को शहर में रोष मार्च निकाला।

इस दौरान व्यापारियों ने दुकान बंद कर रोष प्रदर्शन का समर्थन किया। प्रदर्शनकारी सैनी रामलीला से झांझ होते हुए, बाजार के रास्ते पुरानी अनाज मंडी पहुंचे। यहां वक्ताओं ने भाजपा के जाट मंत्रियों और नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली। पुरानी अनाज मंडी में ही डीसी विनय सिंह ने ज्ञापन ले लिया और इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।

सैनी रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को सैनी धर्मशाला के प्रधान करतार सिंह सैनी, जींद नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद आशरी, नगर सुधार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अभयराम आर्य, एसई ए संगठन के अध्यक्ष देवीदास व पिछड़ा वर्ग के सूर्य प्रकाश ने संबोधित किया। यहां नेताओं ने कहा कि भाजपा के जाट मंत्रियों और नेताओं ने लगातार प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाले बयान दिए हैं।
विज्ञापन


 इसके कारण ही प्रदेश में हिंसा हुई और व्यापारियों और कई जातियों के लोगों को संपत्ति और जान माल का नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में सभी जाट मंत्रियों को केंद्र व हरियाणा सरकार से हटाया जाना चाहिए।

अब पुलिस पर नहीं रहा भरोसा
पुरानी अनाज मंडी आयोजित सभा में नगर सुधार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अभय राम आर्य ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार का माहौल बना, उसमें पुलिस और प्रशासन से विश्वास उठ गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने हथियारों के साथ रहें।

एक नेता के हाथ से छीना माइक
पुरानी अनाज मंडी में जब भीड़ पहुंची एक व्यापारी नेता अपना भाषण झाड़ने लगे। ऐसे में कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे करतार सैनी ने कहा कि यह तय हुआ था कि यहां सिर्फ देवीदास ही बोलेंगे और यह कहते हुए उन्होंने व्यापारी नेता के हाथ से माइक छीन लिया।

भाजपा नेताओं के मोबाइल कॉल की हो जांच
एसई ए संगठन के अध्यक्ष देवीदास ने कहा कि भाजपा नेताओं ने आंदोलन को भड़काया है। इसके लिए सभी मंत्रियों और विधायकों के मोबाइल फोन की कॉल की जांच होनी चाहिए। यदि आंदोलनकारियों के साथ उनकी बातचीत पाई जाती है तो इन नेताओं को हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। देवीदास ने कहा कि आंदोलन की आड़ में जाटों ने 35 बिरादरी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

सांसद सैनी और मंत्री विज के समर्थन में लगे नारे
जहां एक और प्रदर्शनकारी भाजपा के जाट नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ नारे लगा रहे थे, वहीं सांसद राजकुमार सैनी और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के समर्थन में भी नारे लगाए।

मांग पत्र का मजबून
प्रदर्शनकारियों ने डीसी को सौंपे मांगपत्र में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और विधायक प्रेमलता तथा सभी के निजी सचिवों और निजी सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन कॉल की जांच करने की मांग की। इन लोगों ने कहा कि जांच होनी चाहिए कि क्या इनके मोबाइल फोन की कॉल धरने पर बैठे लोगों की लोकेशन से मेल खाती है। ऐसा पाया जाने पर सभी के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

- बजट स्तर में ही सरकार कानून बनाए कि किसी भी रैली या अन्य आयोजन के दौरान रेहड़ी-पटरी वाले से लेकर दुकानदारों को हुए नुकसान को रोका जा सके।
- सुरक्षा बलों की मौजूदगी में दुकानों और प्रतिष्ठानों में लूटपाट और आगजनी हुई है। उच्च न्यायालय के पदस्त जज की निगरानी में इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
- दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों के नुकसान का आंकलन वास्तविक होना चाहिए।
- सांसद राजकुमार सैनी को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें