फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन पर बोले, सकारात्मक परिणाम जल्द आएंगे सामने

Sat, 11 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। - फोटो : jind
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाने के बयान सफाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को ईमानदार बताया है। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आरबीआई के गवर्नर, वित्तमंत्री और प्रधान मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर 35 साल तक रहे हैं। उनके इस दौर में कई स्कैम हुए, जो उनकी आंखों के आगे हुए हैं। इसके बावजूद वे साफ हैं।
विज्ञापन


सफीदों बाईपास स्थित रविदास धर्मशाला में आयोजित गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से जाट आरक्षण आंदोलन पर बातचीत हुई है। इसके जल्द ही सकारात्मक परिणाम आएंगे। वहीं बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी यूपी में जाटों की वोट अधिक हैं। इस कारण वहां के खाप नेताओं से भी बात की गई थी।

उत्तर प्रदेश में गुंडाराज
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज है। वहां आदमी के जीने के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में यहां यदि भाजपा की सरकार बनती है तो केंद्र के साथ बेहतर तालमेल कर विकास किया जा सकता है।
विज्ञापन


नोटबंदी से घटेंगी ब्याज दरें
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोटबंदी के से देश के गरीब वर्ग को भी लाभ होगा। आने वाले छह महीने में बैंकों की ब्याज दरें घटेंगी। फिलहाल जो ब्याज दर 11 से 15 प्रतिशत है, वह सिंगल डिजिट में आ जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें