फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट बोले, झांझ में होगा धरना, प्रशासन ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
शहर में फ्लैग मार्च के दौरान सेना - फोटो : bureau
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने पांच जून को झांझ कलां गांव में धरना देने का ऐलान कर दिया है। आंदोलन पांच जून से झांझा गांव के पास स्थित चीनी मिल के पास शांतिपूर्ण होगा। वहीं प्रशासन ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के लिए फ्लैग मार्च कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। प्रशासन का कहना है कि अबकी बार किसी ने उपद्रव किया तो बल प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


जाट आरक्षण समिति के ऐलान के साथ ही प्रशासन ने एहतियात के तौर पर तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस और बीएसएफ ने फ्लैग मार्च निकाल कर अपनी ताकत और तैयारियों लोगाें को अहसास करवाया।
जाट नेताओं को डीसी द्वारा नोटिस देने के बाद भी जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने दोबारा रणनीति बनाई है। इसके बाद भी झांझ गांव में ही धरना देने का फैसला हुआ है। हालांकि यह धरना स्थल पहले वाले धरने से अलग है। इसको लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की मीटिंग भी हुई। इसमें समिति के जिला महासचिव वीरभान ढुल ने कहा कि सरकार शांति भंग करना चाहती है। यही कारण है कि जाट नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। ढुल ने कहा कि जाट नेताओं को नोटिस और जाट आरक्षण पर अदालत की रोक के बाद प्रदेश भर के जाट नेताओं में रोष है। इससे उम्मीद है कि झांझ गांव के धरने में भारी संख्या में किसान पहुंचें।
विज्ञापन


शहर में किया फ्लैग मार्च
प्रशासन इस बार सुरक्षा इंतजाम को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इसके चलते प्रशासन ने अपनी ताकत दिखाने के लिए बुधवार दोपहर बाद शहर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस और बीएसएफ के जवान पुलिस लाइन से निकले और पूरे शहर में मार्च निकाला। इस दौरान मुख्य बाजारों और कॉलोनियों के अलावा कई कॉलोनियों में भी सुरक्षाबलों ने दस्तक दी। सुरक्षा बल एसडीएम योगेश कुमार और एएसपी वसीम अकरम के नेतृत्व में जाट धर्मशाल, सफीदों रोड, सफीदों गेट, सब्जी मंडी, पटियाला चौक होते हुए झांझ गांव तक पहुंचे। यहां से वापसी में अमरहेड़ी गांव होते हुए सुरक्षा बल पुलिस लाइन तक पहुंचे।

जाट रखेंगे शांति
इस दौरान अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र जुलानी ने कहा कि समिति हमेशा शांति पूर्ण आंदोलन के पक्ष में रही है। इस बार भी समिति अपना आंदोलन शांति पूर्ण ही करेगी।

नरवाना में मीटिंग आज
जाट नेताओं को नोटिस देने के बाद की स्थिति पर चर्चा के लिए अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा नरवाना में मीटिंग करेगी। इसमें कई राज्यों से पदाधिकारी शामिल होंगे। यहां आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
डॉ. पवनजीत बनवाला, अध्यक्ष आदर्श जाट महासभा

प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट से बढ़ा है मनोबल
हर व्यक्ति को शांति पूर्ण अपनी बात करने का पूरा अधिकार है। प्रशासन किसी के भी जनतांत्रिक अधिकार का हनन नहीं करना चाहता। इसलिए आंदोलन शांति पूर्ण होना चाहिए। यदि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। जिस प्रकार प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट में जिले के अधिकारियों के काम की तारीफ की गई है, उससे अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन

वसीम अकरम, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें