फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए जन कल्याण मंच ने कार्यकारिणी का विस्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने बुधवार को किसान आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक विषयों व मंच के संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी व राज्यों के पदाधिकारियों की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राममेहर कंडेला को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, जयपाल उर्फ मिद्दा शाहपुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दरवेश शाहपुर को राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार, भिवानी के दीपक बूरा को राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव, अंबाला के मोहित को राष्ट्रीय सचिव तथा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के वकील संजय को राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मोहित तोमर को उत्तर प्रदेश, दिलावर सिंह को गुजरात, सुरेंद्र चौधरी को राजस्थान, जसविंद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश, गगनदीप को उत्तराखंड, प्रदीप गिल को छत्तीसगढ़, विकास भारद्वाज को असम, प्रवेश बामल को मध्यप्रदेश, बिजेंद्र पहल को महाराष्ट्र, अवतार सिंह को पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
टेकराम कंडेला ने बताया कि हरियाणा और दिल्ली के अध्यक्षों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने सभी राष्ट्रीय व राज्यों के पदाधिकारियों को तीन महीने के अंदर राष्ट्रीय युवा व राज्यों के पदाधिकारियों की नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। कंडेला ने कहा कि जब कार्यकारिणी का विस्तार होगा तभी मंच को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया जा सकता है। इस मौके पर जन कल्याण मंच हरियाणा के अध्यक्ष धर्मवीर भनवाला, कैथल जिले के प्रधान सुभाष बडसिकरी, भीरा दालमवाला, जींद जन कल्याण मंच के अध्यक्ष व किसान यूनियन के प्रधान अजमेर दालमवाला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, हरियाणा युवा जन कल्याण के अध्यक्ष सुनील सिवाच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें