फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक सप्ताह से बंद जन औषधि केंद्र फिर खुला, मरीजों को मिलेगी राहत

Sat, 27 Jun 2026 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी01: नागरिक अस्पताल के जन औष​धि केंद्र को खुलवा रहे डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला व अन्य फा
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों और परिजनों के लिए राहत की खबर है। करीब एक सप्ताह से बंद पड़ा जन औषधि केंद्र अब दोबारा शुरू किया गया है। केंद्र बंद होने से मरीजों को बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ती थीं।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र के खुलने से अब फिर मरीजों को कम कीमत पर दवाइयां मिल सकेंगी। अस्पताल में प्रतिदिन 1700 से ज्यादा ओपीडी होती हैं। इनमें से 200 से 300 मरीजों को कई तरह की दवाइयां बाहर से ही खरीदनी पड़ती है। स्वास्थ्य विभाग ने जनहित को देखते हुए केंद्र को तत्काल प्रभाव से संचालित करने का निर्णय लिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ने निर्देश दिए हैं कि फार्मासिस्ट के लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होने तक केंद्र का संचालन मुख्य फार्मासिस्ट की निगरानी में किया जाएगा, ताकि आम लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। जन औषधि केंद्र का संचालन कर रहे फार्मासिस्ट पवन जैन का तबादला जिला कारागार होने के बाद जन औषधि केंद्र बंद हो गया था।
विज्ञापन

अब नए फार्मासिस्ट योगिंद्र सिंह के नाम पर लाइसेंस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी होने में सात से दस दिन का समय लग सकता है। इस दौरान केंद्र की सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए अंतरिम व्यवस्था लागू की गई है। डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए केंद्र को खोलने का फैसला लिया गया है।
प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत मरीजों को बाजार की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक कम दाम पर दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में केंद्र के दोबारा शुरू होने से विशेष रूप से गरीब, बुजुर्ग और नियमित दवा लेने वाले मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।
वर्जन
जन औषधि केंद्र के संचालन और निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इसमें डॉ. हीना, डॉ. दीपक, डॉ. सुधीर और चीफ फार्मासिस्ट सुभाष को शामिल किया गया है। समिति की देखरेख में केंद्र का संचालन सुचारु रूप से किया जाएगा।- डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें