फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जयसिंह बने राजकीय रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन अलेवा ब्लॉक के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। राजकीय रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएसन ब्लाॅक अलेवा के चुनाव को लेकर शनिवार को जिला उपप्रधान मियां सिंह की अध्यक्षता में नगूरां गांव की धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका जिला ईकाई से शीशपाल सिंह लोहान ने निभाई। इस दौरान सर्वसम्मति से जय सिंह धनखड़ को प्रधान, सतबीर सिंह तथा राजकुमार लोहान को उप प्रधान, टेकराम को महासचिव, लखमीचंद को कैशियर, साधुराम को संगठन सचिव, वीरेंद्र सिंह को ऑडिटर बनाया गया। नव नियुक्त प्रधान जयसिंह धनखड़ ने बताया कि एसोसिएसन ने उससे जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। कहा कि सरकार को चाहिए कि मेडिकल भत्ता एक हजार से बढाकर तीन हजार किया जाए। कंयूटेशन की रिकवरी 15 वर्ष की बजाय पहले की तरह 12 वर्ष की जाए। फैमिली पेंशनर को भी एलटीसी की सुविधा दी जाए। सभी बीमारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू की जाए। इस अवसर पर प्रताप सिंह, मा. बलबीर, टेकराम, सतबीर, भले सिंह, राम सिंह, जयप्रकाश, धूपसिंह, सज्जन सिंह, लखमीचंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें