फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा, सिमरन और दान से होता है कल्याण : सुखदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महान कलाधारी महाराज का प्रकट दिवस नई अनाज मंडी के सामने महान नगरी कला धाम मंदिर में ऋषि सुखदेव महाराज के पावन सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिव्य आनंद अनुभूति सत्संग व प्रवचन और नाम दीक्षा समारोह व निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। ऋषि सुखदेव महाराज से नाम दीक्षा ग्रहण की और गरीब व जरूरतमंदों को राशन और बर्तन भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

ऋषि सुखदेव महाराज ने कहा कि परमपिता प्रभु भगवान ''प्यारे महान जी'' सत्य गूढ़ ज्ञान और प्रेम आनंद के अथाह सागर है। साक्षात त्याग, वैराग्य और प्रेम की मूरत है। ऋषि सुखदेव जी महाराज ने कहा कि परमपिता प्रभु भगवान ने मानवता अपितु संपूर्ण जगत के कल्याण के लिए अनेकों वेद ग्रंथों की रचना की और इस संसार में रहते हुए गहरे भवसागर से पार उतरने का मार्ग दिखाया और अपने आप के सही स्वरूप से अवगत कराया। महोत्सव में कंवर सैन सिंगला, सुरेंद्र सिंगला, ओम प्रकाश कंसल, प्रीत सिंह यादव, सुरेश सिंगला, अनिल गोयल, पदम जैन, सन्नी बंसल, तेलू राम अग्रवाल, रमेश व मुकेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें