फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर और चंडीगढ़ का सफर हुआ आसान

Sun, 31 Aug 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेलवे द्वारा एक सितंबर से नई समय सारिणी लागू की जा रही है। इस समय सारिणी के अनुसार जींद को दो नई ट्रेनों की सौगात मिली है। इसके अलावा कुछ रेलगाड़ियों के समय में भी परिवर्तन किया गया है।

दो नई रेलगाड़ियों के चलने से जींद की जनता को समय और पैसे की बचत होगी। अब जींद की जनता का जयपुर व चंडीगढ़ का सफर भी आसान हो जाएगा। 
एक सितंबर से लागू होने जा रही नई रेलवे समय सारिणी के अनुसार जींद वासियों को इंटरसिटी तथा शताब्दी दो नई रेलगाड़ियों का तोहफा मिला है।  जयपुर से जींद होते हुए वाया कैथल, कुरुक्षेत्र होकर चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 19717 प्रतिदिन जींद में रात्रि 11.40 पर पहुंचेगी और 11.45 पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


 वापसी पर गाड़ी संख्या 19718 चंडीगढ़ से जींद सायं 5.20 पर पहुंचेगी व जयपुर के लिए 5.25 पर रवाना होगी। भटिंडा से नई दिल्ली शताब्दी गाड़ी संख्या 12048 जींद सायं 6.38 पर पहुंचकर दो मिनट बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। नई दिल्ली से भटिंडा जाते हुए यह गाड़ी जींद सुबह 11.14 पर पहुंचेगी। यह गाड़ी सप्ताह में केवल दो दिन सोमवार व शनिवार को ही चलेगी।

इन गाड़ियों के समय में किया गया है फेरबदल
पहले से चल रही शताब्दी गाड़ी के समय में 4 मिनट का फेरबदल किया गया है। अब यह गाड़ी जींद सुबह 9.04 पर पहुंचेगी। पहले इस गाड़ी का जींद पहुंचने का समय सुबह 9.08 था। पठानकोट से आने वाली धोलाधार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14036 सुबह 4.50 पर जींद से दिल्ली के लिए रवाना होती थी अब यह 7 बजे पहुंचकर 7.05 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी।

जींद जंक्शन से दिल्ली की ओर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी संख्या 54036 जो जाखल से आकर जींद 6.15 पर दिल्ली जाती थी अब यह गाड़ी 6.25 पर रवाना होगी। इस गाड़ी का समय 10 मिनट आगे किया गया है। इसके अलावा जींद से ही चलने वाली पैंसेजर गाड़ी संख्या 54032 जिसका समय 7.10 था अब यह गाड़ी जींद से दिल्ली के लिए 7.20 पर रवाना होगी।

यह मांग रह गई अधूरी
जींद के लोगों की डेरा व्यास के लिए नई रेलगाड़ी तथा नांदेड़ गाड़ी के ठहराव की मांग को इस समय सारणी में कोई स्थान नहीं दिया गया है। इन गाड़ियों के लिए जींद के लोगों व सिख संगत ने काफी प्रयास किए हैं।

 इसके लिए उन्होंने रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक व डीआरएम से मुलाकात करके मांग पत्र सौंपा था। इसके अलावा जींद से सुबह साढ़े दस बजे के बाद से सांय 4 बजे तक कोई भी रेलगाड़ी दिल्ली के लिए नहीं है। लोगों ने मांग की थी कि दोपहर के बीच का जो खाली समय रह गया है, उसमें दिल्ली पहुंचे के लिए एक गाड़ी अवश्य चलाई जाए।
विज्ञापन


जींद के लोगों को पासिंगबाई की दो नई गाड़ियों का तोहफा मिला है। इन दो गाड़ियाें के चलने से अब जींद जयपुर व चंडीगढ़ से सीधा जुड़ गया है। लोगों को जयपुर व चंडीगढ़ पहुंचने में आसानी होगी। दिल्ली-भटिंडा के लिए भी शताब्दी गाड़ी के चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा कुछ गाड़ियों के समय में भी परिवर्तन हुआ है, जिसकी जानकारी  रेलवे सूचना पट्ट पर चस्पा दी गई है।
अनिल यादव, स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें