फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जैन समाज ने गुरुजनों का किया सामूहिक अभिनंदन

Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी09-पतराम नगर स्थित जैन स्थानक में प्रवचन सुनते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। एसएस जैन सभा नरवाना की ओर से शहर की विभिन्न समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं को पतराम नगर स्थित जैन स्थानक में विशेष कार्यक्रम के तहत आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुजनों के सान्निध्य में सभी संस्थाओं का सामूहिक आभार प्रकट करना था। गुरु सुधीर मुनि, मधुर वक्ता नवीन मुनि और सेवाभावी अक्षय मुनि के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। जैन समाज की ओर से प्रधान नरेश जैन ने सभी संस्थाओं को इस वर्ष आयोजित सम्मेलन और दीक्षा समारोह की सफलता के लिए बधाई दी और उनका धन्यवाद प्रकट किया। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9:15 बजे तक प्रवचन का आयोजन पतराम नगर स्थित जैन स्थानक में किया जाएगा। सभा की ओर से राजेश जैन ने जानकारी दी कि 27 जुलाई को जैन स्थानक में समाज की ओर से एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें