फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जगजीत सिंह डल्लेवाल आज बॉर्डर पर करेंगे किसानों को संबोधित

Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी29: ऑपरेशन के बाद अस्पताल में विश्राम करते किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा। किसान - फोटो : reasi
विज्ञापन
नरवाना। खनौरी किसान मोर्चे पर 86वें दिन भी जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल खनौरी किसान मोर्चे पर मीडिया के माध्यम से किसानों को संबोधित करेंगे। बॉर्डर पर किसानों की पंचायतों का दौर भी एमएसपी गारंटी कानून को लेकर चला हुआ है।
विज्ञापन

कोहाड़ ने कहा कि 21 फरवरी को शुभकरण सिंह के गांव बल्लो (बठिंडा) में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के लिए तैयारियां पूरी की गई हैंं। इसके लिए गांवों में प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिरसा से किसानों का एक पैदल जत्था बल्लो गांव के लिए रवाना हुआ। किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा का मंगलवार शाम को अमृतसर में सफल आपरेशन हुआ। उनको स्टंट डाले गए हैं। फिलहाल वह आईसीयू में है। कर्नाटक के किसान नेता क़ुर्बुरु शांताकुमार का बीते दिन बंगलूरू में स्पाइनल कॉर्ड संबंधित ऑपरेशन किया गया। वह 14 फरवरी को सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। उन्होंने देश के किसानों, किसान नेताओं और बुद्धिजीवियों से एमएसपी गारंटी कानून के विषय में सकारात्मक सुझाव आमंत्रित किए हैं। सुझावों को दातासिंहवाला-खनौरी, शंभू या रत्नपुरा मोर्चे पर पहुंचकर दिया जा सकता है। इसके अलावा ईमेल आईडी पर भेजा जा सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) किसान मजदूर मोर्चा का प्रयास है कि एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे को अधिक से अधिक मजबूती के साथ 22 फरवरी को केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें